बठिंडा में पति ने किया पत्नी का मर्डर:फिर खुद लगाई फांसी, बेटी के पहुंचे पर पता चला, किराए के मकान में रहते थे

बठिंडा में एक दंपती की मौत का मामला सामने आया है। घटना जुझार सिंह नगर की है। मृतक की पहचान सुखदीप सिंह (27) और उनकी पत्नी सुखम कौर के रूप में हुई है। सुखदीप गांव गीदड़ के रहने वाले थे, जबकि सुखम कौर गांव ख्याली वाली की रहने वाली थीं। घटना गली नंबर 1/4 की है। दंपती के किराए के मकान पर जब उनकी बेटी पहुंची, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर थाना कैट के एसएचओ दलजीत सिंह और डीएसपी सरबजीत सिंह बराड़ पहुंचे। डीएसपी बराड़ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुखदीप ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की। इसके बाद खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की गहन जांच के लिए फोरेंसिक लैब की टीम को बुलाया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मकान मालिक के अनुसार, यह परिवार कुछ समय पहले ही यहां किराए पर आया था। पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *