कपूरथला-फगवाड़ा में आज रात ब्लैकआउट:शहर में 30 मिनट तक रहेगा अंधेरा, डीसी बोले- घबराने की जरूरत नहीं

गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार कपूरथला और फगवाड़ा शहर में 8 मई को रात 9:30 से 10 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल ने बताया कि यह एक सावधानी पूर्ण कदम है। पंजाब में सावधानी के तौर पर मॉक ड्रिल की जा रही है। इसी के तहत बीते दिन सैनिक स्कूल और केंद्रीय जेल में ब्लैकआउट अभ्यास किया गया था। रात 9:30 बजे सायरन बजते ही दोनों शहरों में ब्लैकआउट शुरू हो जाएगा। शहरवासियों को इस दौरान घरों में लाइट और इनवर्टर बंद रखने की अपील की गई है। सड़क पर चलने वाले वाहनों को लाइट बंद कर कच्चे स्थान पर रोक देना होगा। डिप्टी कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि सभी अस्पताल इस ब्लैकआउट से बाहर रहेंगे। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए तैनात रहेगा। यह केवल एक सुरक्षा अभ्यास है, इसलिए किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *