संगरूर के खनौरी क्षेत्र में एक प्राइवेट अस्पताल की डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी गर्भवती पत्नी रीना को 18 जून 2024 को डॉक्टर रीना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि डॉक्टर के पास इलाज की उचित डिग्री नहीं थी। मरीज की हालत बिगड़ने के बावजूद उसे दूसरे अस्पताल रेफर नहीं किया गया। इस लापरवाही के कारण मां और नवजात बच्चे दोनों की मौत हो गई। पटियाला जिले के पातड़ा निवासी कर्मा राम की शिकायत पर डॉक्टर रीना के खिलाफ आज यह केस दर्ज हुआ है। घटना के बाद एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद, करीब 11 महीने बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है।


