पत्नी की पिटाई कर रहा था पति:13 साल पहले प्रेम विवाह, अब दूसरी महिला के चक्कर में था आरोपी; पुलिस ने भेजा जेल

कोरबा के मानिकपुर में एक महिला को उसके पति द्वारा बुरी तरह प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसके शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। आरोप है कि आरोपी का शादी के बाद किसी दूसरी महिला के साथ संबंध था, इसे लेकर जब पत्नी ने विरोध किया तो उसने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इधर, हिंदू जागरण मंच ने आरोपी द्वारा महिला को प्रताड़ित प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। यह मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। 13 साल पहले किया था लव मैरिज मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा के पुरानी बस्ती के नूर मोहम्मद मेमन (उम्र 40 वर्ष) ने लगभग 13 साल पहले शारदा विहार की रहने वाली एक हिंदू युवती से लव मैरिज किया था। शादी के बाद दोनों साथ में रह रहे थे और उनकी एक बेटी भी है। शुरुआत में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ वर्षों बाद नूर मोहम्मद किसी दूसरी महिला के साथ संपर्क में आया। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। दूसरी महिला से अफेयर, विरोध पर करने लगा प्रताड़ित नूर मोहम्मद की पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो उसे यह बात अच्छी नहीं लगी। गुस्से में आकर पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं, नूर मोहम्मद पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और घर में जानवरों जैसा बर्ताव करने लगा। इसी बीच जब नूर मोहम्मद ड्यूटी के बहाने दूसरी युवती के पास जाने वाला था। जब उसकी पत्नी ने इसका विरोध किया, तो उसने पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट करने लगा, जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। शारदा विहार क्षेत्र के कुछ लोगों ने पीड़िता की मदद की। उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पीड़िता के शरीर पर जख्म के कई निशान पाए गए। सामाजिक संगठन ने की मदद घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदू जागरण मंच की कार्यकारिणी सदस्य स्मिता सिंह मौके पर पहुंचकर पीड़ित महिला की हालत देख पुलिस को बुलाया। स्मिता सिंह ने बताया कि महिला के साथ उसका पति कई वर्षों से मारपीट और प्रताड़ित कर रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंची मानिकपुर पुलिस चौकी की टीम ने पीड़िता का बयान मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दर्ज किया गया। इस आधार पर नूर मोहम्मद मेमन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कैसे हुई उससे मुलाकात पीड़ित महिला ने बताया कि अकाउंटेंट की जॉब करती थी। पुरानी बस्ती के नूर मोहम्मद मेमन ऑटो डीलर है। दूसरी जगह जॉब ढूंढने जब वो नूर मोहम्मद मेमन के यहां गई तभी उसकी उससे मुलाकात हुई थी। कुछ समय बाद उसने कहा, वो मुझसे शादी करेगा। हम दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। वो पति के खिलाफ कार्रवाई चाहती है। मुझे उनको सजा दिलवाना है। मैं नहीं उन्हें नहीं छोड़ना चाहती, लेकिन वो मुझे साथ नहीं रखना चाहते हैं। बेटी अगर मेरे साथ रहना चाहती है तो मैं रखूंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *