अरपा नदी में प्रदूषण के कारण बोर का पानी मटमैला:गंदे पानी की बोतल लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे वार्डवासी; नए बोर की मांग

बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 52 लिंगियाडीह के निवासियों ने कलेक्टोरेट में गंदे पानी की बोतल लेकर प्रदर्शन किया। वार्ड पार्षद दिलीप पाटिल के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जोन कमिश्नर प्रवीण शर्मा ने बताया कि अरपा नदी में प्रदूषण के कारण राजकिशोर नगर और लिंगियाडीह के बोर प्रदूषित हो गए हैं। इस वजह से बोर का पानी बंद कर टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है। पार्षद पाटिल ने कहा कि दो महीने पहले मेयर पूजा विधानी को पत्र लिखा था। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला। पिछले चार दिनों से मोटर बंद होने से स्थिति और खराब हो गई है। टैंकर पहुंचने में भी देरी प्रदर्शनकारियों ने बताया कि टैंकर के लिए सुबह फोन करने पर दोपहर तक पहुंचता है। एक टैंकर खाली होने के बाद दूसरे टैंकर में भी देरी होती है। वार्ड की महिलाओं का कहना है कि नए बोर की मांग की गई है। निगम प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। नल से मटमैला पानी आने से लोगों के स्वास्थ्य को खतरा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *