बालोद जिले में डीजल चोरी का मामला सामने आया हैं। जिला मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर ग्राम मेढ़की में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने सड़क किनारे खड़े ट्रक, ट्रैक्टर और हार्वेस्टर को निशाना बनाकर 170 लीटर डीजल चुरा लिया। पीड़ित ट्रक मालिक भारत लाल साहू ने बालोद थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने मंगलवार को ट्रक (क्रमांक CG 08 एल 1632) में करीब 100 लीटर, हार्वेस्टर में 40 लीटर और ट्रैक्टर में 33 लीटर डीजल डलवाया था। ट्रक में पहले से 172 लीटर डीजल मौजूद था। बुधवार सुबह जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि ट्रक की टंकी का ढक्कन टूटा हुआ था। चोरों ने टंकी के अंदर लगे झाली को भी तोड़ दिया था और पाइप के जरिए सारा डीजल निकाल लिया था। माना जा रहा है कि चोरों ने पूरी योजना के साथ घटना को अंजाम दिया। कुल मिलाकर लगभग 170 लीटर डीजल जिसकी कीमत करीब 17 हजार रुपए बताई जा रही है।


