कपूरथला में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत:सास गिरफ्तार-पति फरार; दो बच्चों की मां, मायके वाले बोले- गला दबाकर की हत्या

पंजाब के कपूरथला के गांव धारीवाल बेट में विवाहिता राजबीर कौर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका के मायके पक्ष ने सास और पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। ढिलवां थाना पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर सास और पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एसएचओ मनजीत सिंह ने बताया कि सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति अमृतपाल सिंह उर्फ जीता फरार है। बेड पर पड़ा मिला शव मृतका की बुआ गुरजीत कौर ने बताया कि मायके वालों के फोन पर वह मौके पर पहुंची। विवाहिता राजबीर कौर का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। ससुराल पक्ष का कहना था कि राजबीर ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मृतका की मां ने बताया कि राजबीर के दो बच्चे हैं, 8 वर्षीय बेटा और डेढ़ वर्षीय बेटी। ससुराल वाले अक्सर उसे परेशान करते थे। इटली से लौटा था पति मृतका की सास मनजिंदर कौर का आरोप है कि राजबीर के गांव नौली के गुरजीत सिंह जीता के साथ संबंध थे। उसका बेटा अमृतपाल इटली से 1 मई को लौटा था। इसके बाद पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते थे। घटना वाले दिन सुबह अमृतपाल ने सास को बताया कि राजबीर ने आत्महत्या कर ली है। डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह और थाना प्रभारी मनजीत सिंह ने फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि मृतका की मां करमजीत कौर के बयान पर पति अमृतपाल सिंह और सास मनजिंदर कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *