जगराओं में श्मशानघाट से दो नशा तस्कर काबू:हेरोइन और 1.7 लाख नकदी बरामद, एक पहले भेजा जा चुका जेल

लुधियाना के जगराओं में नशा तस्करों ने अब श्मशानघाट को हेरोइन की सप्लाई का अड्डा बना लिया है। थाना सदर रायकोट की पुलिस ने जलालदीवाल के श्मशानघाट में खड़ी कार से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 25 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 7 हजार रुपए ड्रग मनी बरामद हुई। कार के कागज भी नहीं मिले। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है। मेन चौक पर पुलिस की नाकाबंदी आरोपियों की पहचान गांव जोहला के लाभ सिंह और गांव निहालूवाल महिल कलां के राम सिंह के रूप में हुई है। थाना सदर रायकोट के एएसआई लखबीर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ जलालदीवाल मेन चौक पर नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि लाभ सिंह अपने साथी के साथ श्मशानघाट में खड़ा है। उसके पास भारी मात्रा में हेरोइन हो सकती है। दोनों कोर्ट में किए पेश सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान 25 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 7 हजार रुपए नकद मिले। पूछताछ के लिए दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी लाभ सिंह पहले भी तीन बार नशा तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। अब उस पर चौथा मामला भी थाना सदर रायकोट में दर्ज हुआ है। कार्रवाई के बावजूद तस्करी जारी पुलिस आरोपी के मोबाइल की जांच कर रही है, ताकि उसके नेटवर्क का पता लगाया जा सके। वही पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। गौरतलब है कि लुधियाना देहात में नशा तस्करों ने पुलिस से बचने के लिये श्मशानघाट को अपना अड्डा बना कर नशे की सप्लाई का धंधा चला रखा है। लुधियाना देहात में श्मशानघाट के कई मामले सामने आ चुके है, लेकिन हैरानी की बात है कि युद्ध नशे विरोध कार्रवाई के बावजूद भी तस्कर सप्लाई करने में जुटे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *