रतलाम के तस्कर के साथ मिलकर इंदौर में बनाई गैंग:स्टूडेंट्स को नशे की लत लगाने का रैकेट बनाया, 4 सप्लायर गिरफ्तार

होम डिलीवरी करते थे आरोपी, 20 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स जब्त की गई प्रदेश में फैल रहे एमडी ड्रग्स रैकेट में क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के प्रतापगढ़ के एक बड़े सप्लायर सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में रतलाम का एक पैडलर्स भी शामिल है, जो इंदौर में स्टूडेंट्स और युवाओं को नशे की लत लगाने वाले रैकेट से जुड़ा है। चारों बदमाशों की गैंग युवाओं को एमडी ड्रग्स सप्लाई करती थी। डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आदिल, सद्दाम, जावेद और शुभम हैं। आदिल प्रतापगढ़ का बड़ा ड्रग्स सप्लायर है जो वहां खेती की आड़ में एमडी ड्रग्स की तस्करी करता है। उसने रतलाम के सद्दाम के साथ मिलकर इंदौर में पैडलर्स का नेटवर्क खड़ा कर लिया था। ये दोनों इंदौर में रेहान को भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स उपलब्ध करवाते थे। फिर रिहान साथियों की मदद से युवाओं को ड्रग्स की होम डिलेवरी करवा देता था। आरोपियों की कार चेंबर से टकराई, 52 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली… आरोपी इंदौर में किला मैदान में स्कार्पियों से डिलेवरी देने आए थे। क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने जीप दौड़ा दी। इनकी जीप चैंबर के ढक्कन से टकरा गई। हादसे में तीनों के पैरों में चोट आई है। कार की तलाशी ली तो आरोपियों के कब्जे से 20 लाख रुपए की 52 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *