पाकिस्तान के साथ तनावपूर्ण स्थिति के बीच पठानकोट के एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने भारत-पाक सीमा के आखिरी गांव बमियाल का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसएसपी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उन्हें किसी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। पंजाब पुलिस पहले रेस्पॉन्डर के रूप में 24 घंटे उनकी सुरक्षा के लिए तैनात है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में नागरिक 112 पर कॉल कर सकते हैं। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस हर समय नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्पर हैं। यह दौरा सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों में विश्वास बढ़ाने के लिए किया गया।


