दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से सीधे आ सकेंगे नोएडा एयरपोर्ट:DMRC ने दिया प्रस्ताव, गोल्ड लाइन कालिंदी कुंज से जोड़ने का प्लान

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी को आसान बनाने के लिए गोल्ड लाइन मेट्रो को एरो सिटी से कालिंदीकुंज तक जोड़ने की तैयारी है। गोल्ड लाइन मेट्रो ट्रैक फिलहाल एरो सिटी से तुगलकाबाद तक प्रस्तावित हैं, इसके कालिंदी कुंज से जुड़ने के बाद बॉटनिकल गार्डन तक सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। इससे हजारों लोगों का फायदा होगा। साथ ही लोगों को समय की बचत होगी। ऐसे होगी दोनों एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी
डीएमआरसी के मुख्य परियोजना प्रबंधक शिव ओम द्विवेदी की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक 5 km का एलिवेटेड ट्रैक होगा। तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज को जोड़ने के लिए सरिता विहार व मदनपुर खादर दो स्टेशन बनाने की जरूरत पड़ेगी। इस 5 km लंबे मेट्रो ट्रैक के निर्माण में 950 करोड़ का खर्च होगा। उन्होंने बजट को यमुना प्राधिकरण से खर्च करने की मांग रखी है। तर्क दिया है कि गोल्ड लाइन कालिंदी कुंज पर जुड़ने से मैजेंटा लाइन से भी जुड़ जाएगी। मैजेंटा लाइन की बॉटनिकल गार्डन तक सीधी कनेक्टिविटी होगी। उधर, नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) ने भी एक्वा लाइन को सेक्टर 142 से बॉटनिकल गार्डन से जोड़ने का रूट चार्ज तैयार कर लिया है। ये लाइन 11.5 किती है। ये सीधे नॉलेज पार्क-5 तक का है। यही से जेवर एयरपोर्ट तक सीधी लाइन मेट्रो और नमो भारत रेल की प्रस्तावित है। ऐसे में आईजीआई से मुसाफिर सीधे जेवर एयरपोर्ट तक आ सकेगा। तीन वर्ष में ट्रैक पूरा करने का दावा
जेवर एयरपोर्ट तक गाजियाबाद से वाया परी चौक होते हुए 72.4 किलोमीटर का नमो भारत व मेट्रो रूट भी प्रस्तावित है, हालांकि यह रूट तैयार होने में अभी छह साल या फिर इससे अधिक समय लग सकता हैं, लेकिन यदि यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता हैं तो डीएमआरसी ने तीन साल में ट्रैक को पूरा करने का दावा किया है, जिसके बाद लोगों को दिल्ली, आईजीआई, नोएडा और ग्रेटर नोएडा आने जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। बॉटनिकल गार्डन होगा सबसे बड़ा जंकशन
वर्तमान में बॉटनिकल गार्डन मजेंटा लाइन व ब्लू लाइन से जुड़ा हुआ है। मजेंटा लाइन जनकपुरी पश्चिमी मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर कालिंदी कुंज होते हुए बॉटनिकल गार्डन पर खत्म हो रही है। इस ट्रेक पर 25 मेट्रो स्टेशन बने हैं, जिनमें 15 स्टेशन भूमिगत और 10 सतह पर है। वहीं, ब्लू लाइन मेट्रो रूट दिल्ली के द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन से होते हुए बॉटनिकल गार्डन व आगे नोएडा इलैक्ट्रिसिटी मेट्रो स्टेशन को जोड़ता है। इस रूट पर 50 मेट्रो स्टेशन है। वहीं, अब गोल्ड लाइन की भी बॉटनिकल तक कनेक्टिविटी का प्रस्ताव रखा गया हैं, इसके अलावा एक्वा लाइन को भी सेक्टर-142 से बॉटनिकल तक जोड़ने की कागजी कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *