आगरा में आज हो सकती है बूंदाबांदी:मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आसमान में बादल छाये रह सकते हैं

मौसम आज से करवट ले सकता है। आसमान में बादल छाये रह सकते हैं और बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
आगरा में रविवार की सुबह कोहरे में लिपटी रही। सुबह 9 बजे तक हल्का कोहरा छाया रहा। हालांकि शहर के बाहरी क्षेत्रों में कोहरा अधिक घना रहा। सुबह से ही धूप निकली हुई थी। इससे ठंडक से राहत मिली।
शनिवार की अपेक्षा रविवार की सुबह ठंडी रही। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस था। जबकि रविवार सुबह का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि शनिवार और रविवार को अधिकतम तापमान एक जैसा ही रहा। दोनों अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 5 दिनों में सबसे ठंडी रात 17 दिसंबर को ही रही थी। इस रात न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। जोकि इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। शनिवार को मौसम ने एक बार फिल से करवट ली। शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। रविवार को एक फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को बूंदाबांदी हो सकती है। इससे ठंड बढ़ सकती है। आसमान में दिनभर बादल भी छाये रहने की संभावना है।
तापमान की स्थिति
डेट न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
22 दिसंबर 8.9 डिग्री सेल्सियस 24.2 डिग्री सेल्सियस
21 दिसंबर 9.6 डिग्री सेल्सियस 24.2 डिग्री सेल्सियस
20 दिसंबर 8.6 डिग्री सेल्सियस 23.6 डिग्री सेल्सियस
19 दिसंबर 6.2 डिग्री सेल्सियस 23.6 डिग्री सेल्सियस
18 दिसंबर 7.2 डिग्री सेल्सियस 22.6 डिग्री सेल्सियस
17 दिसंबर 6.1 डिग्री सेल्सियस 23.4 डिग्री सेल्सियस

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *