बठिंडा के ग्रीन सिटी पार्क में एक पालतू कुत्ते ने 12 वर्षीय बच्ची को काट लिया। घटना उस समय हुई जब बच्ची पार्क में खेल रही थी। पीड़िता की पहचान जैसमीन के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच मे जुटी है। पीड़िता के पिता गगनदीप शर्मा ने बताया कि कुत्ते के मालिक मनोज सिंगला अपने पालतू कुत्ते को पार्क में घुमाने लाए थे। वहीं पर इनकी बेटी जैसमीन खेल रही थी। इस दौरान उन्होंने कुत्ते को खुला छोड़ दिया, जिसने उनकी बेटी पर हमला कर दिया। पुलिस जांच में जुटी थाना कैंट के सहायक थानेदार मनफूल सिंह के अनुसार, पीड़ित परिवार की शिकायत पर कुत्ते के मालिक मनोज सिंगला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


