जांजगीर| जिले में गुरुवार को सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर में हल्के बादल छाए रहे। गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। देर शाम मौसम बदल गया और एक-दो बार गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। कुछ जगह ओले भी गिरे। इससे दिन का तापमान थोड़ा कम हुआ और गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में समुद्र से आ रही नमी के कारण रायपुर समेत प्रदेश के बड़े हिस्से में अभी गर्मी से राहत है। अगले चार-पांच दिनों तक मौसम के हालात में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। जिले में 8 मई को दिन का तापमान 39 डिग्री और रात का तापमान 25 डिग्री रहा। शुक्रवार को शहर में हल्के बादल रहेंगे और इस दौरान एक-दो बार गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।


