दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक युवक घायल

जांजगीर | पंतोरा चौकी क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में छातापाली गांव का युवक श्रवन गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। श्रवन शादी का सामान लेने पंतोरा आया था। लौटते समय सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि श्रवन बाइक से उछलकर दूर जा गिरा। उसके सिर में चोट आई और जीभ पर गंभीर चोट लगी। वह बोल नहीं पा रहा था। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने श्रवन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज किया। हालत गंभीर देख परिजन उसे कोरबा के 100 बेड अस्पताल ले गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *