बिहार के ट्रक ड्राइवर की कोडरमा में मौत:शीतला माता मंदिर के पास मिला शव, शरीर पर मिले पुराने और नए जख्म

कोडरमा के चेचाई गांव में शुक्रवार सुबह एक ट्रक चालक का शव मिला। मृतक की पहचान बिहार शरीफ निवासी पंकज हलवाई (50) के रूप में हुई। शव शीतला माता मंदिर के पास एक पेड़ के नीचे पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर पुराने और नए जख्मों के निशान मिले हैं। सुबह करीब 10:30 बजे एक वृद्ध महिला ने व्यक्ति को मूर्छित अवस्था में देखा। उन्होंने पानी छिड़ककर उसे जगाने का प्रयास किया। आसपास के लोगों को बुलाया गया, लेकिन तब तक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी। पंकज शराब की लत के कारण परेशान था पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। मृतक की जेब से 500 रुपए और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल से संपर्क कर पुलिस को पता चला कि पंकज शराब की लत के कारण परेशान था। उसकी पत्नी और बच्चे कई साल पहले उसे छोड़कर चले गए थे। पंकज काम की तलाश में बिहार से कोडरमा आया था। उसके घर में सिर्फ बुजुर्ग पिता रहते हैं, जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज रही है और मौत के कारणों की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *