वेरका कैटल फीड प्लांट में जूट बैग घोटाला:कर्मचारियों ने 9.75 लाख बैग बेचकर 1.32 करोड़ का किया फर्जीवाड़ा, 5 प्राइवेट फर्मों की मिलीभगत

लुधियाना के ​​​​​खन्ना स्थित वेरका कैटल फीड प्लांट में जूट बैग की बिक्री में घोटाला सामने आया है। प्लांट के जनरल मैनेजर डॉ. सुरजीत सिंह भदौड़ ने इस मामले का खुलासा किया है। घोटाले में प्लांट के नियमित और आउटसोर्स कर्मचारियों ने पांच निजी फर्मों के साथ मिलकर 1 करोड़ 32 लाख 91 हजार 731 रुपए की हेराफेरी की है। जांच कमेटी और संस्था के ऑडिटर की रिपोर्ट से पता चला कि वर्ष 2023-24 और 2024-25 में पुराने बारदाने की बिक्री में गड़बड़ी की गई। रिकॉर्ड में 19 लाख 77 हजार 50 बैग बेचे गए थे। लेकिन दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर यह संख्या 10 लाख 80 हजार 300 बैग दिखाई गई। असली बिलों में की हेरा फेरी स्टोर शाखा के असली बिलों को लेखा शाखा की टेली सॉफ्टवेयर से हटा दिया गया। इस घोटाले में लेखा शाखा की इंचार्ज मनप्रीत कौर मांगट और स्टोर इंचार्ज जतिंदरपाल सिंह शामिल हैं। आउटसोर्स एजेंसी के कर्मचारी अमरिंदर सिंह, बचित्र सिंह और दीपा खान की भी संलिप्तता पाई गई है। इन कर्मचारियों ने महाराजा ब्रदर्स कलालमाजरा, एनके जूट ट्रेडर खन्ना, राधा ट्रेडिंग कंपनी खन्ना, श्री राम बारदाना ट्रेडर खन्ना और लक्ष्मी बारदाना ट्रेडर खन्ना के साथ मिलकर यह घोटाला किया। आरोपियों को लेखा सॉफ्टवेयर में यूजर राइट्स दिए गए थे, जिससे डिजिटल रिकॉर्ड में भी हेराफेरी की गई। जीएम ने एसएसपी खन्ना को एफआईआर दर्ज करने की शिकायत दी है। विजिलेंस लुधियाना को भी मामले की जानकारी दी गई है। तीनों आउटसोर्स कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया गया है। दो नियमित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *