भारत के एयर स्ट्राइक से पहले PM का बड़ा बयान:बोले- अब भारत के हक का पानी भारत में ही रहेगा, पहले बाहर जा रहा था

पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत मंडपम में ABP न्यूज की समिट में ​​​​​कहा, ‘दशकों तक हमारी नदियों का पानी झगड़े का मुद्दा रहा। हमारी सरकार ने नदियों को जोड़ने का बड़ा फैसला किया है। आजकल मीडिया में पानी को लेकर बहुत बातें चल रही हैं।’ उन्होंने कहा, ‘पहले भारत के हक का पानी भी बाहर जा रहा था। अब भारत का पानी भारत के हक में बहेगा, हक में रुकेगा और भारत के ही काम आएगा।’ पीएम ने यह बात सिंधु जल समझौते के संदर्भ में कही। दरअसल, पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। भारत ने सिंधु जल समझौते को खत्म करने के अलावा कई सख्त फैसले लिए हैं।’ पीएम मोदी के भाषण की 6 बड़ी बातें पहलगाम हमले के बाद 4 सार्वजनिक कार्यक्रमों में मोदी के भाषण
मधुबनी में PM मोदी ने कहा था- आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का समय आया पहलगाम अटैक के 2 दिन बाद 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी पहुंचे PM मोदी ने कहा था- पहलगाम के दोषियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलकर रहेगी। आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने भाई, किसी ने जीवन साथी खोया। इनमें से कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़, कोई गुजराती था, कोई बिहार का लाल था। आज सभी की मृत्यु पर कारगिल से कन्याकुमारी तक हमारा आक्रोश एक जैसा है। पूरी खबर पढ़ें…
मन की बात में मोदी बोले-पहलगाम पीड़ितों को न्याय मिलेगा:हमले के बाद देश का खून खौल रहा पहलगाम हमले के 5 दिन बाद 27 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी ने रेडियो शो ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड में कहा था- इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश एक स्वर में बोल रहा है। पूरे विश्व ने संवेदना प्रकट की है। पहलगाम हमले से देश के लोगों का खून खौल रहा है। पीड़ित परिजन को न्याय जरूर मिलेगा। कश्मीर में शांति लौट रही थी, स्कूल-कॉलेज अच्छे से चल रहे थे, निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति आई थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी, लोगों की कमाई बढ़ रही थी, युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हो रहे थे, लेकिन जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को ये रास नहीं आया। पूरी खबर पढ़ें… एक मंच पर मोदी-थरूर और CM विजयन:PM बोले- यह इवेंट कई लोगों की नींद हराम कर देगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 मई को एक दिन के केरल-आंध्र प्रदेश के दौरे पर थे। केरल के कार्यक्रम में पीएम के साथ मंच पर CM पिनराई विजयन और कांग्रेस नेता शशि थरूर मौजूद थे। इस पर पीएम ने कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘मैं मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि आप INDI गठबंधन के मजबूत स्तंभ हैं। शशि थरूर भी यहां बैठे हैं। आज का यह कार्यक्रम कई लोगों की नींद हराम कर देगा। कार्यक्रम में पीएम के भाषण को ट्रांसलेट करने वाले इसे सही ट्रांसलेट नहीं किया। इस पर पीएम ने कहा- जहां मैसेज जाना था चला गया। पूरी खबर पढ़ें… बिहार में पहली बार ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025’ की शुरुआत: PM मोदी ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की, बोले-बिहार के बेटे ने IPL में रिकॉर्ड बनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 मई को पटना में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो संदेश भी जारी किया। इसमें उन्होंने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *