आजमगढ़ में 8765 अभ्यर्थियों ने छोड़ी PCS परीक्षा:10,031 अभ्यर्थी थे पंजीकृत, प्रशासन और पुलिस रही अलर्ट

आजमगढ़ जिले में रविवार को भारी सुरक्षा के बीच पीसीएस प्री परीक्षा कराई गई। जिले में बनाए गए 23 परीक्षा केंद्रों पर 10031 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी। परीक्षा में लगभग 55 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में 4396 छात्र मौजूद रहे जबकि 5635 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। जबकि दूसरी पाली में 4369 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी तथा 5662 ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों में 8765 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हर केंद्र पर एक सेक्टर और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रही। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से हर केंद्र पर एक एसआई के साथ दो महिला व दो पुरुष कांस्टेबल तैनात किए गए थे तथा पुलिस व अधिकारियों की टीम परीक्षा केंद्रों का दौरा कर नजर बनाए हुए थे। पीसीएस प्री परीक्षा रविवार को दो पालियों में प्रथम पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर ढाई से साढ़े चार बजे तक चली। परीक्षा का जायजा लेते रहे डीआईजी वैभव कृष्ण
आजमगढ़ जिले में हो रही परीक्षा का जायजा आजमगढ़ मंडल के डीआईजी वैभव कृष्ण अधिकारियों के साथ लेते रहे। इसके साथ ही कई परीक्षा केदो का दौरा भी किया। इस दौरान कोई परेशानी होने पर परीक्षार्थी कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई थी जिस पर परीक्षार्थी कॉल कर सकते थे। परीक्षा में नकल को रोकने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। अभ्यर्थियों के ई-प्रवेश पत्र के साथ केंद्र पर सरकार द्वारा निर्गत पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट, डी एम, केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र आदि प्रस्तुत करने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था। अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक हाजिरी के लिए 65 बच्चों पर एक की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही सीएमओ की ओर से हर केंद्र पर मेडिकल टीम के साथ केंद्रों पर पुलिस के साथ ही पीआरवी भी लगाई गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *