रायगढ़ में पशु चिकित्सा विभाग की भर्ती में गड़बड़ी:44 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, 2012 में की गई थी भर्ती, शिकायत के बाद जांच में मिली कई अनियमितताएं

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पशु चिकित्सा विभाग में बड़ी गड़बड़ी सामने आयी है। जहां भर्ती नियमों का उल्लघंन करते हुए चतुर्थ श्रेणी में भर्ती किया गया। जिसकी शिकायत के बाद जांच हुई और मामले में कई तरह की गड़बड़ी जाने पर 44 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक साल 2012 में पशु चिकित्सा विभाग में चुतर्थ श्रेणी आकस्मिक निधि स्वच्छकर्ता, परिचालक व सह चैकीदार के पद पर 32 पदों की भर्ती की जानी थी। जिसमें 44 पदो की भर्ती की गई। ऐसे में मामले की शिकायत प्रशासन को मिली। जिसके बाद एक जांच टीम बनाया गया और मामले में जांच शुरू की गई। ऐसे में जांच में पता चला कि भर्ती प्रकिया में महिला आरक्षण नियमों का पालन नहीं किया गया, जितने पदों में भर्ती की जानी थी उससे अधिक की संख्या में पदों पर भर्ती किया गया। इसके अलावा मेरिट सूची का सही ढंग से प्रकाशन न कर उसके संबंध में दावा आपत्ति आहूत नहीं किया गया। साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में व्याप्त अनियमितताएं मिली। इसके साथ ही 2 महिला अभ्यर्थियों का अलग से नियुक्ति आदेश जारी किया जाने जैसी गड़बड़ी मिली। इसके अलावा जांच में और भी कई गड़बड़ी सामने आयी। जिसके बाद जांच रिपोर्ट विभाग में पेश किए जाने के बाद जांच समिति के प्रतिवेदन के आधार पर पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक द्वारा 44 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया गया है। इनकी सेवाएं समाप्त हुई
जिले भर से 44 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की गई। उस लिस्ट में विशम्भर मिश्रा, अशोक कुमार मिश्रा, गिरधारी त्रिपाठी, दयानिधि साव, रुपलाल पटेल, सुरेश बरेठ, श्रीधरकुमार पंडा, शीतल कुमार यादव, संतोष सिंह निषाद, दिगम्बर दास, लक्ष्मण भोय, संतोष कु‌मार पटेल, टिकेश्वर प्रसाद साहा का नाम है। इसके साथ ही गणेश कुमार यादव, खगेश कुमार साव, सुरेन्द्र कुमार बेहरा, कमल किशोर यादव, दिनेश कुमार निषाद, गौरीशंकर पटेल, हरिशंकर गुप्ता, मनीष कुमार साहू, प्रमोद कुमार भगत, बिरेन्द्र कुमार राठिया, दिलीप सिंह सिदार, चेतनसिंह राठिया, केशव प्रसाद राठिया, दिगम्बर प्रसाद राठिया की सेवा समाप्त की गई है। साथ ही आत्माराम भगत, रतन किसपोट्टा, सुखलाल तिग्गा, गुणनिधि उरांव, रामकिशोर सिदार, सरोज कुमार राठिया, रामावतार सिदार, चतुर्भुज राठिया, जोगेन्द्र मिंज, हरिशंकर राठिया, अक्षय कुमार केरकेटा, संदीप कुमार राठिया, असिन्ता कुजूर, विनीता खलखो शामिल है।
तीन लोगों की हो चुकी मृत्यु
पशु चिकित्सा विभाग में जिन 44 लोगों की सेवाएं निरस्त की गई है। उस जारी आदेश लिस्ट में तीन कर्मचारी ऐसे हैं। जिनकी आकस्मिक मृत्यु हो चुकी है। जिसमें श्रीबंत कुमार पंडा, मुकेश कुमार मारावी, गणेश कुमार नाग का नाम शामिल है।
जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई
इस संबंध में डाॅ डीपी झरिया ने बताया कि 2012 में सीधी भर्ती प्रक्रिया की गई थी। जिसकी शिकायत के बाद जांच की जा रही थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है और जिले भर में अलग-अलग जगह पर पदस्थ 44 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *