यूथ फेस्ट…ईस्ट जोन कंपीटिशन का प्रतिनिधित्व करेंगे विजेता प्रतिभागी

एजुकेशन रिपोर्टर| रांची रांची यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय इंटर कॉलेज यूथ फेस्ट रीझ रंग 2024-25 का समापन रविवार को युवाओं नृत्‍य-गीत के आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में हुआ। दो दिनों आयोजित 40 इवेंट के विजेता प्रतिभागी 6 जनवरी 2025 से बंगाल के सिस्टर निवेदिता विश्वविद्यालय में होने वाले इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्ट का प्रतिनिधित्व करेंगे। वीसी ने कहा कि युवा उम्मीद से अधिक प्रतिभावान हैं। गीत, संगीत और नृत्य के तीन ग्रुप को 11-11 हजार रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की। डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश कुमार साहू ने कहा कि विजेताओं की संख्या के अनुपात में मेडल कम पड़ गए हैं। जिन्हें नहीं मिला, उन्हें बाद में दिया जाएगा। संचालन डॉ स्मृति सिंह ने किया। इस अवसर रजिस्ट्रार डॉ विनोद नाराण, डॉ. बीके सिन्हा, डॉ. पूनम सहाय समेत विभिन्न विभागों के एचओडी, फैकल्टी और स्टूडेंट्स थे। अंबा मंजरे मधुमास…, देशभक्ति गीत…करसा नृत्‍य, डोरंडा कॉलेज के छात्रों का मोबाइल एडिक्शन ने खूब तालियां बटोरी। स्पोर्ट्स कन्वोकेशन में शामिल होंगे विजेता : यूथ फेस्ट के विजेता प्रतिभागी को स्पोटर्स कन्वोकेशन में शामिल किया जाएगा। बताते चलें कि रांची यूनिवर्सिटी के इतिहास में पहली बार स्पोर्ट्स कन्वोकेशन जनवरी में आयोजित होने जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले को सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *