जशपुर में सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले एक युवक को कुनकुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान झारखंड के गुमला जिले के रहने वाले 27 वर्षीय मोहम्मद शाहील खान के रूप में हुई है। वह वर्तमान में कुनकुरी, जशपुर के रेमते रोड स्थित जाम टोली में रह रहा था। जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया पर धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई इस पर कुनकुरी पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए डिजिटल ट्रैकिंग के माध्यम से आरोपी की पहचान की। शाहील खान के खिलाफ भारत न्याय संहिता की धारा 170/126 और 135(3) के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने मांगी माफी गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने एक वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार की है। उसने कहा कि उसका इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। धार्मिक भावनाओं को आहत करने का अधिकार नहीं एसएसपी ने स्पष्ट किया कि किसी को भी दूसरे धर्म या समुदाय की भावनाओं को आहत करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल करने और किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।


