बलरामपुर जिले के सेरेंगा जोभी में 24 वर्षीय युवक ने संबंध बनाने से इनकार करने पर पत्नी की पत्थर से मार-मारकर नृशंस हत्या कर दी। सिर एवं सीने में गंभीर चोटें आने के कारण महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कुसमी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम सेरेंगा जोभी निवासी बबुआ पहाड़ी कोरवा (24 वर्ष) का 07 मई की रात 11.30 बजे पत्नी ढिलो बाई कोरवा से विवाद हो गया। ढिलो बाई ने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो विवाद करते हुए बबुआ कोरवा ने मुक्के, लात एवं पत्थर से उसके सीने एवं सिर में गंभीर चोटें आईं। ढिलो बाई की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना पर ढिलो बाई के शव को पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में धारा 103 (1) बीएनएस का अपराध दर्ज किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी बबुआ पहाड़ी कोरवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। परिजनों के अनुसार पति-पत्नी के बीच पहले भी विवाद होता था। संभवतः पति-पत्नी के बीच अनबन के कारण यह घटना हुई। कुसमी थाना प्रभारी ललित यादव ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


