फाजिल्का में आज एक बस ड्राइवर ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे 2 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है l डॉक्टर इसकी सूचना पुलिस को दे रहे हैं। हादसा फिरोजपुर फ्लाईओवर पर हुआ l जानकारी देते हुए 108 एम्बुलेंस ड्राइवर सरबजीत सिंह ने बताया कि उन्हें कॉल आई थी कि फ्लाईओवर पर सड़क हादसा हुआ है l वह मौके पर पहुंचे तो दो लोग जख्मी हुए मिले, जिसमें एक की हालत नाजुक है, जबकि एक का कट गया है l उन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है l वीरभान ने बताया कि उसका साला अपने साथी सहित स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। फ्लाईओवर पर बस ने उन्हें साइड से टक्कर मार दी l उधर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर निखिल कटारिया ने बताया कि दो लोग मोनू वर्मा कर शेरा सिंह सड़क हादसे मामले में अस्पताल आए हैं, जिसमें एक मरीज के कान पर चोट आई हैं l जबकि दूसरे की हालत गंभीर है, जिसे रेफर किया जा सकता है l


