वार्ड 60 : कांग्रेस में बगावत पर नतीजे में नंबर तीसरा

भास्कर न्यूज| जालंधर नगर निगम चुनाव में जिन वार्ड में चौंकाने वाले नतीजे आए हैं इनमें वार्ड नंबर 60 शामिल है। बस्ती पीरदाद क्षेत्र के इस वार्ड में टिकट के लिए कांग्रेस में लंबी कशमकश चली। बगावत भी हुई। लेकिन कुल 7624 वोट वाले वार्ड में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत सिंह 1582 के साथ जीती है। दूसरे नंबर पर 1366 के साथ बीजेपी के उम्मीदवार कुणाल शर्मा रहे। कांग्रेस के उम्मीदवार लखवीर सिंह बाजवा 893 के साथ तीसरे नंबर पर रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व जिला शहरी प्रधान बलदेव सिंह देव ने इस वार्ड के लिए टिकट की दावेदारी की थी। लेकिन यहां पर लखबीर सिंह बाजवा जो कि पहले भी पार्षद रहे हैं, उन्हें टिकट दी गई है। टिकट न मिलने से नाराज होकर पूर्व जिला प्रधान देव ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली थी। कांग्रेस भवन में 14 दिसंबर को जब जिला प्रशासन नामांकनों की फाईलों की जांच कर लिस्ट फाइनल करने जा रहा था तो उसे समय भी पूर्व जिला प्रधान के लिए टिकट मांग रहे कार्यकर्ता सक्रिय थे। उन्हें जिला शहरी कांग्रेस कमेटी ने बताया गया कि सीधे हाई कमान से बाजवा की टिकट आई है। हुआ भी ऐसा ही था। लेकिन इस वार्ड में नतीजे आम आदमी पार्टी के पक्ष में आए हैं। रविवार को कांग्रेस में इस पूरे घटनाक्रम की चर्चा रही। वरिष्ठ नेता इस बात की चर्चा करते रहे की कांग्रेस के बगावती नेताओं की जॉइनिंग करवा कर आम आदमी पार्टी ने सीट जीत ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *