2 साल के मासूम के दिल में छेद:कोरिया में कलेक्टर से मिला परिवार; इलाज के लिए लगाई मदद की गुहार

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चरचा में एक परिवार अपने 2 साल के बच्चे के दिल में छेद के इलाज के लिए संघर्ष कर रहा है। परिवार ने जिला कलेक्टर चंदन त्रिपाठी से मदद की गुहार लगाई है। परिवार पहले ही बिलासपुर के निजी अस्पताल और रायपुर के साईं अस्पताल में इलाज करवा चुका है। दोनों अस्पतालों ने उच्च स्तरीय चिकित्सा की सलाह दी है। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार इलाज नहीं करवा पा रहा है। कलेक्टर त्रिपाठी ने परिवार की समस्या को गंभीरता से सुना है। उन्होंने परिवार को आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करने को कहा है। साथ ही आश्वासन दिया है कि छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार हर संभव मदद की जाएगी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल अविभाजित कोरिया जिले से आते हैं। परिवार को उनसे भी मदद की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *