संगरूर में नकली सोना बेचकर धोखाधड़ी:व्यक्ति ने जानकारों से 6.30 लाख में खरीदा था, पति-पत्नी समेत तीन लोगों पर FIR

पंजाब के संगरूर में एक व्यक्ति के साथ नकली सोना बेचकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस स्टेशन छाजली में तीन लोगों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया गया है। ठगों ने शिकायतकर्ता को 6 लाख से अधिक का नकली सोना बेच दिया। शिकायतकर्ता रणवीर सिंह ने बताया कि 6 महीने पहले उन्होंने बलजीत वर्मा, उसकी पत्नी अमरजीत कौर और हरविंदर से सोना खरीदा था। इस सौदे में उन्होंने 6 लाख 30 हजार रुपए खर्च किए। बाद में जब सोने की जांच कराई गई तो वह नकली निकला। पुलिस जांच में जुटी रणवीर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मांग की है कि या तो उनके पैसे वापस किए जाएं या फिर असली सोना दिया जाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *