भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के मद्देनजर फाजिल्का जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। प्रशासन ने अबोहर शहर में सभी बाजारों को शाम 7 बजे तक बंद करने के आदेश दिए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से जारी आदेश के बाद शहर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। लोग जल्दबाजी में दुकानों पर जरूरी सामान खरीदने पहुंचे। प्रशासन ने दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि वे न सिर्फ दुकानें बंद करें, बल्कि जहां तक संभव हो लाइटें भी बंद रखें। आपात की स्थित नहीं : प्रशासन प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कोई आपात स्थिति नहीं है। यह कदम केवल नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। शाम 7 बजे के बाद पुलिस और यातायात पुलिस ने बाजारों में गश्त शुरू कर दी है। कल रात 9 बजे शहर में अचानक ब्लैकआउट कर दिया गया। यह ब्लैकआउट पूरी रात जारी रहा। आज शाम को भी ब्लैकआउट की संभावना है, हालांकि इसकी पूर्व सूचना नहीं दी गई है।


