फाजिल्का के सरहदी गांवों में टेंशन नहीं:ग्रामीण बोले- घर और आर्मी का साथ नहीं छोड़ेंगे, पाक हमले में देंगे सेना का साथ

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान में युद्ध के हालात बने हुए हैं l पर इसके बावजूद फाजिल्का के सरहदी गांव के लोगों के हौंसले बुलंद हैं l तनाव भरे माहौल में भी आम दिनों की तरह जिंदगी जी रहे हैं l सरहदी इलाकों के गांव में लोग अपने घरों में माहौल के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं l जानकारी देते हुए गांव तेज रुहेला के रहने वाले बलवंत सिंह और मंजीत कौर ने बताया कि फाजिल्का के सरहदी गांवों के लोग घरों के अंदर बैठे हुए हैं l खाना बना रहे हैं और खबरों पर नजर बनाए रखे हैं l रोजमर्रा के कामों में लगे ग्रामीण सरहदी इलाके में लोगों को युद्ध का डर तो है l लेकिन इसकी चिंता के बीच में वह अपने रोजमर्रा के कामों में लगे हुए हैं l दो युद्ध 1965-71 की मार झेल चुके इन लोगों के हौसले इतने बुलंद है कि उनका कहना हैं कि अब वह घर छोड़कर नहीं जाएंगे l सभी लोग गांव के घरों में रह रहे हैं और अपनी फौज का साथ देंगे l पाक बेकसूरों को मार रहा : ग्रामीण उनका कहना है कि पहलगाम में आतंकवाद के हमले दौरान बेकसूरों को मार दिया गया और जब भारत ने बदला लिया तो पाकिस्तान युद्ध पर उतर आया है l और ऐसे में भारत के साथ धक्केशाही बर्दाश्त नहीं होगी l वह भी भारत के निवासी हैं और इसलिए वह सभी लोग भारत की फौज के साथ हैं l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *