हिसार मिलिट्री स्टेशन में रह चुकीं कर्नल सोफिया कुरैशी:सिरसा में कहा था- परिवार का एक मेंबर सेना में हो; ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कहानी बताई

भारत के पाकिस्तान पर की एयर स्ट्राइक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कहानी बताने वाली भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी हिसार मिलिट्री स्टेशन में तैनात रह चुकी हैं। कर्नल सोफिया ने 6 साल पहले सिरसा बस स्टैंड के पास स्थित राजकीय नेशनल कॉलेज में प्लेसमेंट सेल की ओर से मोटिवेशन सेमिनार में 20 मिनट का मोटिवेशनल लेक्चर दिया था। जिसमें कर्नल सोफिया ने कहा था कि परिवार के एक सदस्य को सेना के लिए जरूर तैयार करें। बुधवार को एयरफोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ प्रेस ब्रीफिंग देने वाली कर्नल सोफिया आर्मी कम्युनिकेशन की एक्सपर्ट हैं। वह देश को मिलिट्री ऑपरेशन की जानकारी देने मीडिया के सामने आईं तो हिसार और सिरसा में उनकी पुराने यादें ताजा हो गईं। 6 साल पहले लेक्चर में कर्नल सोफिया की कहीं 3 अहम बातें… कॉलेज प्लेसमेंट सेल प्रभारी बोले- कर्नल सोफिया का स्ट्रॉन्ग व्यक्तित्व
इस बारे में राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा के प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा कि 2019 में कॉलेज की छात्र-छात्राओं को सेना में जाने के लिए मोटिवेट करने के मकसद से कर्नल सोफिया कुरैशी को बुलाया गया था। कर्नल कुरैशी करीब 2 घंटे कॉलेज में रहीं। उन्होंने छात्राओं से काफी देर तक बात की थी। इस दौरान उनका व्यक्तित्व बहुत ही ज्यादा स्ट्रॉन्ग था। उनके चेहरे पर मुस्कुराहट थी और वह मोटिवेटिंग पर्सनैलिटी वाली नजर आईं। कर्नल कुरैशी सिग्नल कोर में सर्विस देती हैं, जो आर्मी कम्युनिकेशन में एक्सपर्टीज रखती हैं। उनके कामों में शामिल है… 1. कांगो ऑपरेशन : साल 2006 में कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में महिलाओं और बच्चों को हिंसा से बचाने को लेकर एक सैन्य टीचर के तौर पर काम किया है। 2. ऑपरेशन पराक्रम : 2001-2002 में पंजाब सीमा पर तैनात होने पर उन्हें उनकी समर्पित सेवा के लिए जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। 3. पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ राहत अभियान : आपदा राहत के दौरान कम्युनिकेशन के जरिए उनके असाधारण काम के लिए उन्हें सिग्नल ऑफिसर-इन-चीफ से प्रशस्ति पत्र मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *