डिडौंरी जिला अस्पताल कैंपस में चलाया गया श्रमिक संपर्क अभियान:कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बोले- श्रमिकों का नहीं होने देंगे शोषण

डिडौंरी में गुरुवार को जिला अस्पताल कैंपस में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने श्रमिक संपर्क अभियान चलाया। श्रमिकों की ड्यूटी के दौरान होने वाली समस्याओं के संबंध में बैठक कर चर्चा की। अध्यक्ष राज कुमार साहू ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ हमेशा आपके हितों की रक्षा करेगा। अध्यक्ष बोले- समस्या हो तो जरूर बताएं जिला अस्पताल परिसर में श्रमिकों की बैठक में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार साहू ने कहा कि पिछले 70 सालों से भारतीय मजदूर संघ मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहा है। जब भी कहीं श्रमिकों के शोषण और अत्याचार की समस्या सामने आती है, सबसे पहले संगठन के लोग आगे आते हैं। इसलिए काम के दौरान होने वाली समस्याओं और वेतन, मजदूरी संबंधी समस्या को संगठन के लोगों को जरूर बताएं, क्योंकि भारतीय मजदूर संघ श्रमिकों के साथ अन्याय और शोषण किसी भी प्रकार से नहीं होने देगा। सब मिलकर सिस्टम से अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ेगें। श्रमिक भाई, बहनों को डरने की जरूरत नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *