सादुलपुर | रेलवे स्टेशन एरिया में नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क के पास सार्वजनिक शौचालय नहीं होने के कारण दुकानदार परेशान हैं। श्याम इंदौरिया, गोपाल शर्मा, ओम सैनी, नत्थूराम आदि ने बताया कि पार्क के आस-पास सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से दुकानदारों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में आसपास की खाली व सार्वजनिक जगहों पर जाना पड़ता है। सड़क का नवनिर्माण होने से पहले पार्क के पास शौचालय था, जिसे सड़क निर्माण के दौरान तोड़ दिया गया।


