सादुलपुर | अखिल भारतीय गट्टानी परिवार मिलन समारोह 28 व 29 दिसंबर को सिवानी (भिवानी) में होगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन गट्टानी ने बताया कि कार्यक्रम में देश के कोने कोने में बसे गट्टानी परिवार के लोगों का आपसी मिलन होगा। समारोह में समाज उत्थान, प्रतिभाओं का सम्मान, उच्च पदों पर विराजमान समाज बंधुओं से परिचय, उनका नई पीढ़ी को मार्गदर्शन आदि का आदान प्रदान होगा।


