एक्वा वर्ल्ड में बना ‘मां तुझे सलाम’ सेल्फी प्वाइंट

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय जवानों के पराक्रम को नमन करने के लिए एक्वा वर्ल्ड में ‘मां तुझे सलाम’ सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। यहां जल, थल और वायु तीनों सेनाओं की शौर्यगाथा बतलाई गई है। टैंक, आईएनएस विक्रांत, आर्मी का कमांडो, राफेल आदि से जुड़े सेल्फी प्वाइंट बनाये गये हैं। एक्वा वर्ल्ड में बने सेल्फी प्वाइंट के कर्मी सौरभ कुमार ने बताया कि सेल्फी प्वाइंट पर बड़े, बुढ़े व बच्चे सभी सेल्फी प्वाइंट में सेल्फी लेने को लेकर उत्साहित दिखे। सेल्फी लेने में महिलाएं सबसे आगे रहीं। शुक्रवार को सिग्नेचर बूथ पर ‘हम सब भारत के साथ हैं’ के थीम पर सेल्फी लेते दिखे। इस दौरान सभी भारतीय वीर जवानों के शौर्य की चर्चा कर रहे थे। कर्मी ने बताया कि शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक करीब 70 लोग इस सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ले चुके हैं। शुक्रवार को प्रवेश नि:शुल्क था। शनिवार को भी प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। शनिवार को सिग्नेचर बूथ का आयोजन होगा। जहां लोग ‘हम सब भारत के साथ हैं’ थीम पर अपना हस्ताक्षर करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *