रांची | डोरंडा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजकुमार शर्मा से शुक्रवार को अबुआ अधिकार मंच का एक प्रतिनिधिमंडल मिला और समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महाविद्यालय अध्यक्ष अमित तिर्की ने नई शिक्षा नीति के तहत पुस्तकें उपलब्ध कराने, बिना आई कार्ड के कॉलेज में प्रवेश पर रोक लगाने और वॉशरूम की दयनीय स्थिति में सुधार करने की मांग प्रिंसिपल के समक्ष रखी। प्राचार्य ने जायज मांगों को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया।


