अमृतसर | खन्ना स्मारक स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सेना की कार्रवाई सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह देश की जनता की आवाज है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारे वीर सैनिक पूरा कर रहे हैं। इस अवसर पर उत्तरी विधानसभा इंचार्ज सुखमिंदर सिंह पिंटू, केंद्रीय विधानसभा इंचार्ज डॉ. राम चावला, पश्चिमी विधानसभा इंचार्ज कुमार अमित, जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा, सर्बजीत सिंह शंटी, पवन कुमार शर्मा, पार्षद गौरव गिल, श्रुति विज, मनिंदर सिंह ठेकेदार, कपिल शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कंवलजीत सिंह सन्नी आदि उपस्थित थे।