महिला कर्मचारी के सूने घर में चोरी, मामला दर्ज

मनेंद्रगढ़| पीडब्ल्यूडी में कार्यरत महिला कर्मचारी के सूने घर में ताला तोड़कर चोरी की घटना सामने आई है। मामले में सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस केस दर्ज कर विवेचना कर रही है। प्रार्थिया लल्ली बाई ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में कहा कि वह पीडब्ल्यूडी क्वार्टर मनेंद्रगढ़ में रहती है और नियमित मजदूरी का काम करती है। 3 मई शनिवार शाम 7 बजे वह अपने घर में ताला लगाकर झगराखंड में निवासरत अपने पुत्र प्रेम वर्मन के घर गई थी। 5 मई सुबह 9 बजे वापस घर आई तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखी बड़ी पेटी का कुंडी टूटा हुआ था और उसके अंदर रखा सोने का एक मंगलसूत्र, 4 सोने की चूड़ी, चांदी का 3 पायजेब और 2 पायल गायब थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *