घर का ताला तोड़कर टंकी पंप और लॉकेट चोरी, केस

बैकुंठपुर | सेवानिवृत्त कालरी कर्मी तिलकधारी के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने सिंटेक्स की टंकी, टुल्लू पंप और सोने-चांदी का एक-एक लॉकेट चुरा लिया। घटना 2 और 3 मई की दरम्यानी रात की है। कोरिया कालरी के 64 नंबर दफाई स्थित मकान में आरोपी राजेश तिवारी उर्फ चुटूल ने अनाधिकृत रूप से घुसकर अलमारी का ताला भी तोड़ा। चोरी गए सामान की कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है। तिलकधारी की शिकायत पर चिरमिरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 और 380 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *