शिविर में आंखों की जांचकर मरीजों को चश्मा और दवा दी

बैकुंठपुर | बचरापोंडी हाट बाजार में सातवां निशुल्क नेत्र शिविर लगाया गया, जहां वाहन चालकों के आंखों की जांच कर चश्मा और दवा दी गई। इस अभियान के साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ मोहसीन रज़ा और उनकी टीम द्वारा वाहन चालकों के आंखों की जांच की जा रही है। संस्था अध्यक्ष शकील अहमद ने कहा कि सभी चालकों को अपने आंखों की नियमित जांच करानी चाहिए। इस शिविर के आयोजन में आर्थो वेलफेयर फाउंडेशन भी सक्रिय है। वहीं इस शिविर को सफल बनाने में संस्था के सदस्य मनोज कुमार मंडल, नंदनी, आकांक्षा गिद्ध, माही पंकज और सरिता कुर्रे भी सक्रिय हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *