डाकघर में नहीं हो रहा आधार कार्ड अपडेट, लोगों में आक्रोश

बंडामुंडा | डाक विभाग द्वारा ग्राहकों की सुविधा के लिए किए जा रहे दावों के विपरीत, बंडामुंडा डाकघर में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यहां पिछले पांच महीनों से आधार कार्ड बनवाने और सुधारने का कार्य पूरी तरह से बंद है। इस कारण बाजार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को आधार से जुड़े कार्यों के लिए बिसरा या राउरकेला जैसे दूरस्थ स्थानों तक जाना पड़ रहा है। आधार कार्ड की अनिवार्यता विभिन्न सरकारी और निजी कार्यों में बनी हुई है, जिससे लोगों की समस्याएं और बढ़ गई हैं। बच्चों के आधार कार्ड नहीं बन पाने के कारण स्कूलों में दाखिले में भी दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय लोगों में इस स्थिति को लेकर नाराजगी है। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए सुंदरगढ़ जिलापाल से गुहार लगाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *