पांच लोगों पर जंगली सूअर ने किया हमला, दो घायल

रायगढ़ | शुक्रवार सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए 5 लोगों पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। हमले में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, िजन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। यहां उनका इलाज जारी है। घटना धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज की है, जहां छाल रेंज के देउरमार में रहने वाले मनीराम (42), दिलीप राठिया, सुमित्रा राठिया और ग्राम गलीमार के रहने वाले इंद्रासो (37) व राजकुमार शुक्रवार सुबह जंगल में तेंदुपत्ता तोड़ने गए थे। तभी जंगली सूअर के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इससे ग्रामीण चिल्लाने लगे तो आसपास तेंदुपत्ता तोड़ रहे ग्रामीण पहुंचे और हो-हल्ला कर उन्हें खदेड़ा। इसके बाद जंगली सूअर जंगल की ओर चले गए। मामले की सूचना वन अमले को दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *