जांजगीर | जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर देने के उद्देश्य से 14 मई की सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप जांजगीर कॉलेज परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित होगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शिविर में निजी क्षेत्र की कंपनी बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड, रायपुर द्वारा सुरक्षा गार्ड के 50 पद और सुरक्षा सुपरवाइजर के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। सुरक्षा गार्ड के लिए 10वीं या 12वीं पास और सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए स्नातक होना आवश्यक है। कंपनी द्वारा वेतनमान 19,500 से 21,000 रुपए प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। चयनित आवेदकों का कार्यक्षेत्र रायपुर, सिलतरा और उरला रहेगा। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने के इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं।


