यूपी PCS परीक्षा…अमरोहा में अभ्यर्थी की हार्ट अटैक से मौत:कानपुर में OMR शीट फाड़ी; 42% ने छोड़ा एग्जाम, परीक्षार्थी बोले- महाभारत जैसा पेपर था

यूपी में PCS प्री परीक्षा संपन्न हो गई। 75 जिलों के 1,331 सेंटर्स पर यह परीक्षा 2 शिफ्ट में हुई। अभ्यर्थियों का कहना है कि 5 साल में सबसे कठिन पेपर आया। सवालों के ऑप्शन कंफ्यूजिंग थे। पेपर महाभारत जैसा लंबा था। समझने में काफी टाइम लगा। 220 पदों के लिए कुल 5 लाख 76 हजार 154 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। इनमें से पहली पाली में 2 लाख 43 हजार 247 ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी पाली में 2 लाख 41 हजार 212 ने परीक्षा दी। करीब 42 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। उधर, कानपुर में एग्जाम के दौरान एक युवक खड़ा हो गया और जोर-जोर से चीखने लगा। इसके बाद उसने ओएमआर शीट फाड़कर फेंक दी। पुलिस ने युवक को अरेस्ट कर लिया। उसके खिलाफ कर्नलगंज थाने में FIR दर्ज की गई है। अमरोहा में परीक्षा देने आए बुलंदशहर के एक अभ्यर्थी की हार्ट-अटैक से मौत हो गई। मौत से पहले का वीडियो भी सामने आया है। इसमें अभ्यर्थी को कुछ लोग बचाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले दो पालियों में हुई परीक्षा में नकल और पेपर लीक गिरोह को देखते हुए बिल्कुल पुलिस भर्ती जैसी सख्ती लोक सेवा अयोग ने भी बरती। आगरा में महिला अभ्यर्थियों से कुंडल, अंगूठी और कड़ा उतरवा दिए। ठंड के बावजूद जैकेट, जूते और टोपी तक उतरवाई गई। सेंटर्स पर 5-5 मिनट तक एक-एक परीक्षार्थी की चेकिंग की गई। फर्जी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल न होने पाए इसलिए रेटिना और बॉयोमेट्रिक जांच भी की गई। मेरठ-वाराणसी में कैंची से अभ्यर्थियों के कलावा और धागा काट दिए। प्रोविंशियल सिविल सर्विस यानी PCS के दोनों पेपर 200-200 अंक के थे, जिसे हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2-2 घंटे का समय दिया गया। बदली व्यवस्था से हुई परीक्षा पूरे प्रदेश में PCS परीक्षा में कहां, क्या हो रहा है, ये जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *