घर का ताला खोल 5 लाख नगद समेत 30 लाख के गहने की चोरी

कांके थाना क्षेत्र के चूड़ी टोला में चोरों ने शुक्रवार की देर शाम चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोरी राज मेडिकल हॉल के संचालक जफर इकबाल के घर शाम छह 6 बजे से पौने नौ बजे के बीच की गई। जफर ने पुलिस को बताया है कि घटना में पांच लाख नगद सहित लगभग 30 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के गहनों की चोरी हुई है। घटना की जानकारी वापस घर आने पर जफर इकबाल को हुई। दरअसल जफर घर पर अकेले ही थे। उनकी पत्नी गुरुवार को ही पटना गई हैं। जफर शाम पौने छह बजे घर में ताला लगा कर मेडिकल हॉल गए थे। 8.45 बजे घर लौटने पर देखा कि गेट और आलमारी के ताले खुले थे तथा सामान बिखरे पड़े थे। साथ ही कैश और जेवरात गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक को दी। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल की जांच की। चोरी करने वालों ने गेट और अलमीरा को खोल कर चोरी की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *