स्कूली वैन में बैठे थे क्षमता से अधिक बच्चे, वैन जब्त

स्कूली वैन में क्षमता से अधिक बच्चे को बैठाकर परिचालन करने वालों के खिलाफ शुक्रवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। डीटीओ और ट्रैफिक डीएसपी की मौजूदगी में केरलि स्कूल के पास चलाए अभियान के दौरान कई वैन क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाते पकड़े गए। डीटीओ के निर्देश पर एक वैन को जब्त कर लिया गया। वहीं 6 से ज्यादा वैन को नोटिस देकर बुलाया गया है। नोटिस के बाद भी अगर वह निमय का उल्लंघन करता है, तो गाड़ी जब्त कर ली जाएगी। मालूम हो कि कुछ दिनों पहले भी डीटीओ और ट्रैफिक डीएसपी ने अभियान चलाकर क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर परिचालन करने वाले वैन के खिलाफ कार्रवाई की थी। सभी वैन चालक को नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *