जमशेदपुर के कदमा इलाके में DBMS स्कूल के पास स्थित एक एसेंशियल स्टोर पर एक युवक पर चापड़ से हमला किया गया। जिसपर चापड़ से हमला किया गया उसका नाम मोहम्मद फुरकानुल रहमान है। उसकी उम्र 18 साल है। चापड़ से मारे जाने की वजह से हमले में फुरकान के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उसे TMH अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मान गो का रहने वाला फुरकान उड़ीसा में डिप्लोमा कर रहा है। डॉक्टर्स के मुताबिक उसकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। साधारण सी बात पर बढ़ा विवाद जानकारी के मुताबिक फुरकान अपने दोस्तों के साथ दुकान पर खरीदारी करने गया था। इस दौरान कुछ युवक दुकानदार से बहस कर रहे थे। फुरकान ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। उसने केवल इतना कहा कि वे उम्र में बड़े हैं, उन्हें नहीं मारना चाहिए। यह बात हमलावरों को नागवार गुजरी। पीड़ित की हालत गंभीर फुरकान के मामा मोहम्मद सैफुल्ला ने बताया कि चार-पांच की संख्या में आए बदमाश दरअसल दुकानदार को ही मारना चाह रहे थे। इसी दौरान उनके भांजे ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसे लेकर उसने टोका भी पर बदमाशों को यह बात ठीक नहीं लगी। इसी बीच एक बदमाश चापड़ लेकर आया और फुरकान पर लगातार वार करने लगा। इसके बाद फुरकान भागने लगा तो बदमाशों ने बाइक से पीछा किया और दोबारा चापड़ से हमला कर दिया। ——————————————- इसे भी पढ़ें… जमशेदपुर में चलती कार में आग, जिंदा जला युवक,VIDEO:आगे की सीट में रखे गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट; गाड़ी के नंबर से हुई शव की पहचान जमशेदपुर के कदमा से मरीन ड्राइव जाने वाले रास्ते पर रविवार सुबह चलती कार में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की कार में बैठे युवक को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। इस वजह से ड्राइविंग सीट पर बैठा युवक जिंदा जल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में अचानक आग भड़क उठी और युवक बाहर निकल नहीं सका। हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें गाड़ी में आग लगी हुई है। करीब 20 सेकेंड के बाद ब्लास्ट की आवाज आती है। गाड़ी की डिक्की रसोई गैस का सिलेंडर रखा था। पूरी खबर यहां पढ़ें…


