पंजाब में पाकिस्तान का फिर हमला:पठानकोट में पाकिस्तानी जेट मार गिराया, जालंधर में ड्रोन से अटैक; 3 दिन स्कूल-कॉलेज बंद

पाकिस्तान की तरफ से गुरुवार देर रात पंजाब में फिर हमला किया गया। पठानकोट में एयरबेस को टारगेट किया गया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पठानकोट में पाकिस्तानी जेट गिराया गया है। हालांकि सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई। जालंधर में 2 जगह ड्रोन से हमला हुआ। हालांकि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही इन्हें तबाह कर दिया। हमले में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। बठिंडा में भी ड्रोन मूवमेंट देखी गई है। पंजाब में अगले 3 दिन के लिए सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद कर दी गई हैं। अधिकतर जिलों में ब्लैकआउट करा दिया गया है। इसके अलावा, चंडीगढ़, हरियाणा के सिरसा, पंचकूला और अंबाला में भी ब्लैकआउट कराया गया है। इससे पहले बुधवार-गुरुवार रात भी पाकिस्तान ने पंजाब और चंडीगढ़ के 8 सैन्य ठिकानों पर हमला किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, आदमपुर, लुधियाना, बठिंडा और चंडीगढ़ में सैन्य ठिकानों पर रॉकेट और मिसाइलों दागी गईं। हालांकि, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही न्यूट्रलाइज (नष्ट) कर दिया। इन ठिकानों पर 5 एयरबेस और 6 कैंट हैं। कई जगह पाकिस्तानी रॉकेट के मलबे भी मिले हैं। वहीं पंजाब पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां 7 मई से अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। केवल विशेष हालातों में उच्च अधिकारियों की परमिशन पर छुट्‌टी मिलेगी। लाइव अपडेट्स को पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *