धनबाद में ग्रामीण पुलिसिंग को मिली नई ताकत:231 नए चौकीदारों ने पूरी की ट्रेनिंग, स्थानीय स्तर पर बढ़ेगी निगरानी

धनबाद जिले में 231 नए चौकीदारों ने 60 दिवसीय प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। शनिवार को धनबाद पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान चौकीदारों ने अनुशासन और प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में डीसी माधवी मिश्रा और एसएसपी एचपी जनार्दन मौजूद थे। चौकीदारों ने मार्चपास्ट कर अपनी ट्रेनिंग का परिचय दिया परेड में 8 प्लाटून ने हिस्सा लिया। डीसी और एसएसपी ने परेड का निरीक्षण किया। चौकीदारों ने मार्चपास्ट कर अपनी ट्रेनिंग का परिचय दिया। डीसी ने सभी नवचयनित चौकीदारों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। डीसी माधवी मिश्रा ने कहा कि चौकीदार अब जिले के विभिन्न अंचलों में सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस बल की कमी को पूरा करने में चौकीदारों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। ये स्थानीय स्तर पर संपर्क बनाकर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाएंगे। चौकीदारों को स्थानीय भाषा और क्षेत्र की अच्छी जानकारी होती है एसएसपी एचपी जनार्दन ने बताया कि चौकीदारों को बीट के आधार पर ड्यूटी दी जाएगी। इससे पुलिस की पहुंच और निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी। चौकीदारों को स्थानीय भाषा और क्षेत्र की अच्छी जानकारी होती है। वे पुलिस और जनता के बीच सेतु का काम करेंगे। पुलिस विभाग के अनुसार चौकीदारों की मदद से संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की पहचान आसान होगी। इससे समय पर कार्रवाई की जा सकेगी और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *