धनबाद की लाइफलाइन कहे जाने वाले बैंकमोड़ ओवरब्रिज की मरम्मत 13 मई से शुरू होगी। डीसी माधवी मिश्रा ने बताया कि पहले चरण में फ्लाइओवर का ज्वाइंट बदला जाएगा। मरम्मत कार्य के दौरान श्रमिक चौक से बैंकमोड़ की ओर जाने वाले ओवरब्रिज का बायां भाग बंद रहेगा। स्कूल बसों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। वे बैंकमोड़ से श्रमिक चौक की ओर आ सकेंगी और बैंकमोड़, बरमसिया होते हुए हीरापुर जा सकेंगी। अब बेयरिंग बदलने का काम होगा 15 करोड़ रुपए की लागत वाले इस मरम्मत कार्य में रेलिंग की मरम्मत पूरी कर ली गई है। अब बेयरिंग बदलने का काम होगा। फ्लाइओवर से गुजर रही जलापूर्ति पाइपलाइन पर भी काम किया जाएगा। डीसी और एसएसपी ने रूट का निरीक्षण किया। साथ ही मटकुरिया आरामोड़ फ्लाइओवर के निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। सभी संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रैफिक विभाग वैकल्पिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने की चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। बैंकमोड़ ओवरब्रिज से रोजाना सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है, इसलिए इसकी मरम्मत आवश्यक है।


