चंडीगढ़ की मायरा ने IIT टैलेंट हंट में बाजी मारी:12 विदेशी लहजों में बोलकर मिला पहला स्थान, माइक्रोसॉफ्ट से हो चुकीं सम्मानित

चंडीगढ़ की 13 वर्षीय प्रतिभाशाली छात्रा मायरा खट्टर ने IIT मुंबई द्वारा आयोजित अंडर-17 टेलेंट प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। मायरा ने अपनी अद्भुत भाषाई प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 12 अंतरराष्ट्रीय उच्चारणों (foreign accents) में धाराप्रवाह बोलकर सभी को चौंका दिया। IIT मुंबई की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मायरा की बहुभाषी क्षमता ने उन्हें अन्य सभी प्रतिभागियों से अलग पहचान दिलाई। जजों ने उनकी प्रस्तुति को ‘असाधारण और प्रेरणादायक’ बताया। मायरा केवल भाषाओं में ही नहीं, बल्कि कई क्षेत्रों में असाधारण है। वह भारत की सबसे कम उम्र की शोधकर्ता (researcher) में से एक हैं, एक प्रकाशित लेखिका (published author) हैं और साथ ही राष्ट्रीय स्तर की योग चैंपियन भी हैं। उनकी इस बहुमुखी प्रतिभा को पहचानते हुए माइक्रोसॉफ्ट ने भी उन्हें औपचारिक रूप से सम्मानित किया है। मायरा का आत्मविश्वास बना उसकी ताकत इस उपलब्धि पर मायरा ने कहा, “मैं हमेशा खुद पर और उस उच्च शक्ति पर विश्वास करती हूं जो मुझे मार्गदर्शन देती है। हर दिन मेरे लिए एक नया अनुभव होता है – प्रयास, विकास और आभार से भरा हुआ।” मायरा की यह उपलब्धि न केवल चंडीगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उनके माता-पिता, स्कूल और प्रशिक्षकों ने भी इस पर खुशी जताते हुए कहा कि मायरा बचपन से ही कुछ अलग करने की चाह रखती थी और हर दिन कुछ नया सीखने का जुनून रखती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *